फांसीदेवा : पारिवारिक विवाद के कारण पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फांसीदेवा के कोकराजोत इलाके में बीती रात इस घटना को लेकर काफी सनसनी फैल गयी। मृतक का नाम गीता सोरेन है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक गीता और रंजीत की शादी 4 साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद रहने लगा। मध्यस्थता बैठकें अक्सर आयोजित की जाती रही।
बीती रात पति-पत्नी मेले में गये और घर आकर खा-पीकर सो गये। देर रात आरोपी की बहन लक्ष्मी हेम्ब्रम ने चिल्लाने की आवाज सुनी। लक्ष्मी ने दरवाजा खोला तो गीता सोरेन का शव लहूलुहान हालत में देखा।
आरोपी रंजीत सोरेन धारदार हथियार लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में जब घटना की खबर फैली तो स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना पाकर फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
बाद में आरोपी रंजीत ने फांसीदेवा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं शव को बरामद करने के बाद आज शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। कोई पारिवारिक विवाद या किसी और वजह है,
पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में भेज दिया गया। इस दिन फांसीदेवा के बीडीओ घटना की खबर पा कर मौके पर पहुंचे। इधर मृतक की मां कुइला हेंब्रम ने पूरी घटना में कड़ी सजा की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें