खोरीबाड़ी : टुकरियाझाड़ वन क्षेत्र में सुबह की सैर के लिए निकली एक महिला के साथ दुष्कर्म व हत्या की प्रयास की शिकायत दर्ज करने के बाद भी
खोरीबाड़ी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने पर स्थानीय लोगों ने गुरुवार को खोरीबाड़ी के बुढागंज के ढकरू जोत मोड़ पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों ने बताया की पिछले शनिवार सुबह एक महिला के साथ दुष्कर्म तथा हत्या की कोशिश की गई। खोरीबाड़ी थाना में
मामले शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
सड़क जाम करने की सूचना मिलने पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
वहीं सिलीगुड़ी महकमा परिषद के विरोधी दल नेता अजय उरांव ने घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया।
एक टिप्पणी भेजें