Breaking News

Breaking News
Loading...

 

नदी में नहाने उतरे दो किशोर डूबने से इलाके में सन सनी का माहौल।

फांसीदेवा : फांसीदेवा ब्लॉक के विधाननगर चिकोनमाटी इलाके में रविवार को दो किशोर नहाने के लिए बुरिबालासन नदी में डूब गए। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 

दोनों किशोरों के नाम पवित्र सिंह और देबाशीष सिंह हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रविवार की दोपहर 5 दोस्त बुरीबालासन नदी में नहाने गये थे। इसी बीच दो किशोर डूब गये। 

एक अन्य किशोर ने डूब रहे दोनों किशोरों को बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इसके बाद जब किशोरों ने स्थानीय लोगों को मामले के बारे में बताया तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विधाननगर थाने की पुलिस को दी, 

सूचना मिलने के बाद विधाननगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस दोनों किशोरों की तलाश में जुट गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आपदा मोचन टीम को तलाश के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने