खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी में एशियन हाईवे 2 पर फिर से एक और सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
इस घटना में दो लोग घायल हो गए। यह घटना खोरीबाड़ी- पानीटंकी संलग्न भारत-नेपाल सीमा के पास फ्लाईओवर पर घटी है। बताया गया है कि नेपाल नंबर का एक वाहन सिलीगुड़ी से नेपाल जा रहा था।
वाहन की गति तेज होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गया। जिसके वाहन के अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही घटना में दो लोग घायल हो गए।
बाद में स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर नक्सलबाड़ी अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही खोरीबाड़ी थाना पुलिस और खोरीबाड़ी ट्रैफिक की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
एक टिप्पणी भेजें