Breaking News

Breaking News
Loading...

 

मणिपुर की घटना के विरोध में बुरागंज क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोध मार्च।

खोरीबाड़ी : मणिपुर की घटना के विरोध में बुरागंज क्षेत्र की तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को खोरीबाड़ी के डुमरिया मोड़ इलाके से मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दिन जुलूस डुमरिया मोड़ से शुरू हुआ और 

कल्याणपुर चेकपोस्ट से डुमरिया मोड़ पर समाप्त हुआ। जुलूस में पंचायत समिति अध्यक्ष रत्ना रॉय सिंह, बुरागंज ग्राम पंचायत प्रमुख अनिता रॉय, 

बुरागंज क्षेत्र युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, खोरीबारी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिमा बनर्जी और अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

पंचायत समिति की अध्यक्ष रत्ना रॉय सिंह ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और आये दिन घर जलाये जा रहे हैं। 

साथ ही बीजेपी सरकार चुप है, इसलिए विरोध मार्च निकाली गई है। इसके बाद में सभी ग्राम पंचायत में यह विरोध मार्च निकाला जाएगा। 

बुरागंज युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने कहा कि मणिपुर की डबल इंजन सरकार राज्य को दो हिस्सों में बांट रही है और जिस तरह से असहनीय घटना हुई हैं। 

हमारे देश में इतनी सारी सेनाएं होने के बाद भी दिन-ब-दिन वहा की हालात बद से बत्तर होती जा रही है। आज इसके विरोध में विरोध मार्च निकाला गया।

Post a Comment

और नया पुराने