खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी प्रखंड के डांगुजोत में सोमवार को नव निर्मित शिव मंदिर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
यह कलश यात्रा नव निर्मित शिव मंदिर से शुरू होकर देवीगंज, सिंघ्याजोत सीमावर्ती क्षेत्र भातगांव होते हुए मेची नदी पहुंची। कलश यात्रा में लगभग 108 कुमारी कन्याएं एवं महिलाएं सहित सैकड़ों पुरूष, युवक व बच्चे शामिल थे।
कलश यात्रा में कुमारी कन्याएं व महिलाओं ने भारत-नेपाल के बीच बहने वाली मेची नदी से जल भरकर पुनः डांगुजोत शिव मंदिर पहुंची। इसके बाद पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना का शुभारंभ किया गया।
मंदिर स्थापित कर्ता राम खेलावन साह ने बताया भगवान शिव के प्रति आस्था के मद्देनजर शिव मंदिर का निर्माण किया गया।
एक टिप्पणी भेजें