Breaking News

Breaking News
Loading...

 

चलती वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत।

फांसीदेवा : चलती वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। घटना फांसीदेवा ब्लॉक के कमला चाबागान के पास नेशनल हाईवे पर हुई। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, चाय बागान के पास नेशनल हाईवे पार करते समय तेंदुआ एक तेज रफ्तार कार के सामने आ गया। वयस्क नर तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। 

हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों के नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। बाद में घोषपुकुर चौकी की पुलिस और ट्रैफिक मौके पर पहुंची और तेंदुए का शव बरामद कर घोषपुकुर वन विभाग को सौंप दिया।

Post a Comment

और नया पुराने