Breaking News

Breaking News
Loading...

 

मानसिक रूप से विकलांग महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

फांसीदेवा : मानसिक रूप से विकलांग महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। फांसीदेवा जलास निज़ामतारा क्षेत्र नरदेव जोत की घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 

आरोपी का नाम भवानंद सिंह है, जो नरदेव जोत इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार कल इलाके की महिलाओं ने भवानंद के घर से एक महिला के रोने की आवाज सुनी और जब वे महिलाएं घर के अंदर प्रवेश की तो 

वहा एक मानसिक रूप से विकलांग महिला नग्न अवस्था में दिखाई दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने फांसीदेवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी तो पुलिस मौके पर पहुंची कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

स्थानीय लोगों ने पूरी घटना में आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में भेज दिया गया। वहीं मानसिक रूप से विकलांग महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने