Breaking News

Breaking News
Loading...

 

नक्सलबाड़ी में एक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार।

नक्सलबाड़ी : नक्सलबाड़ी में एक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना नक्सलबाड़ी प्रखंड क्षेत्र की है। 

आरोपी का नाम नरेन राय (55) है। आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है। नाबालिगा के परिवार वालों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति तरह-तरह के प्रलोभन दिखाकर नाबालिगा के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। 

मामला समझ में आने के बाद हाल ही में परिवार वालों ने नक्सलबाड़ी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 

आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। बताया गया है कि पीड़िता फिलहाल होम में है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post