Breaking News

Breaking News
Loading...

 

भारतीय जनता किसान मोर्चा की ओर से कृषक देवता श्री श्री बलराम जी का पूजन।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी प्रखंड के रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल के कंगरपुर में भारतीय जनता किसान मोर्चा की ओर से भव्य तरीके से कृषक देवता श्री श्री बलराम जी का पूजन कार्यक्रम की गई। 

इस दिन इस कार्यक्रम में जिला भारतीय जनता पार्टी के सभापति अरुण मंडल, स्थानीय विधायक दुर्गा मुर्मू, किसान मोर्चा मंडल सभापति संजय कुमार मंडल, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मानिक चंद्र सिंह एवं मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा उपस्थित थे। 

उक्त कार्यक्रम में काफी संख्या में गांव वाले आकर प्रसाद ग्रहण किए। इस दिन गांव के बच्चों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आने वाले दिनों में प्रत्येक घर-घर में किसानों के देवता श्री बलराम जी का त्योहार मनाई जाएगी क्योंकि जो पैदावार हम लोग कहते हैं 

वह किसानों के खून पसीने से उपज की जाती है और इस पर भगवान बलराम जी का कृपा रहती है। आज रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल के बूथ बूथ पर यह कार्यक्रम भी की गई है। आने वाले दिनों में गांव समाज के प्रत्येक सदस्य यह पूजन की मान्यता को समझेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने