Breaking News

Breaking News
Loading...

 

खोरीबाड़ी के सोनामती नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में हरकंप।

खोरीबाड़ी : शुक्रवार को खोरीबाड़ी के सोनामती नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृत व्यक्ति का पहचान विजय देबनाथ (45) के रूप में किया गया। जो गाजी जोत का रहने वाला था। 

बताया जाता है कि शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने खोरीबाड़ी के पाताराम जोत के सोनामती नदी में एक व्यक्ति का शव देखा। खबर पाकर खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। 

बाद में शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि, व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसकी जांच खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने शुरू कर दी है। 

मृतक के भाई ने बताया कि कल काम पर जाने के बाद वह वापस नहीं लौटा। आज शव बरामद किया गया। घटना से इलाके में मातम छा गया।

Post a Comment

और नया पुराने