Breaking News

Breaking News
Loading...

 

इस तपती धूप में गर्मी से हाल बेहाल आम लोगो का।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी सहित संलग्न इलाकों में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले एक सप्ताह से तेज धूप निकलने के कारण गर्मी के साथ उमस बरकरार है। 

इससे लोगों को बेचैनी बढ़ गई है। दोपहर को सड़कें वीराने नजर आ रही है। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। डांगुजोत निवासी अरविंद कुमार यादव ने बताया पिछले एक सप्ताह से तेज धूप होने से क्षेत्रों में काफी गर्मी है। 

उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों की जीना बेहाल कर दिया है लोग त्राही-त्राही कर रहे हैं। लोग बारिश के इंतजार में हैं। राकेश राय ने बताया करीब एक सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद अब उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

वहीं मंगलवार को दिनभर उमस और गर्मी से लोग पूरा दिन परेशान रहे। इस दौरान गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मंगलवार को चार बजे शाम को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने