Breaking News

Breaking News
Loading...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान जिला समिति की ओर से आमसभा का आयोजन।

खोरीबाड़ी : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान जिला समिति की ओर से गुरुवार को खोरीबाड़ी के बुरागंज रामभोला हिंदी प्राथमिक विद्यालय में आमसभा हुई। 

आदिवासी सेंगल अभियान राष्ट्रीय कमिटी अध्यक्ष सालखन मुर्मू, उत्तर बंगाल जोनल प्रमुख महन हाजदा, जिला सभापति रेणुका मार्डी, उपाध्यक्ष सोम टुडू, खोरीबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष मसाई हेम्ब्रम सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

आदिवासी सेंगल अभियान राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा आदिवासी सेंगल अभियान में हम 7 राज्यों में काम कर रहे हैं। 

आदिवासी हिंदू - मुस्लिम - ईसाई नहीं हैं, हम प्रकृति की पूजा करते हैं।8 नवंबर को झारखंड के रांची में सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 7 राज्यों के लोग एकजुट होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने