Breaking News

Breaking News
Loading...

 

खोरीबाड़ी में नकली लॉटरी टिकट बेचने के आरोप में भाजपा पंचायत समिति सदस्य के बेटे गिरफ्तार।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी में नकली लॉटरी टिकट बेचने के आरोप में भाजपा पंचायत समिति सदस्य के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।  खोरीबाड़ी के नयाहाट में नकली लॉटरी की घटना से सनसनी फैल गई। 

ज्ञात हो कि शंकर घोष नामक युवक ने 20 सीरीज लॉटरी काट कर एक लाख अस्सी हजार रुपए का इनाम जीता, जब विक्रेता लॉटरी की जीती हुई रकम लेने के लिए डिस्टीब्यूटर के पास गया तो वहां बहस छिड़ गई। डिस्टीब्यूटर ने अंततः पचास हजार रुपए  का भुगतान किया। 

बाद में फर्जी लॉटरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी लॉटरी डिस्टीब्यूटर परिमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी परिमल सिंह भाजपा पंचायत समिति सदस्य मीनारानी सिंह का बेटा है। 

भाजपा पंचायत समिति के बेटे को लेकर शुरू हो गया है राजनीतिक विवाद। हालांकि, स्थानीय तृणमूल पंचायत सदस्यों का दावा है कि जब लॉटरी जीतने के बाद खरीदार डिस्टीब्यूटर के पास जाता है, तो वे यह कहते हुए भुगतान करने से इनकार कर देते हैं 

कि यह एक नकली लॉटरी है। पुलिस को घटना की जांच करने दी जाय। दूसरी ओर, भाजपा पंचायत समिति सदस्य मीनारानी सिंह का दावा है कि उनका बेटा नकली लॉटरी टिकट नहीं बेचता है। 

नकली लॉटरी कहां से आई और इसमें कौन शामिल है। यह जांच का विषय हैं। मेरे लड़का लॉटरी का बेबसाई अच्छा चल रहा था और जैसे ही बेबसाई अच्छा हुआ, किसी ने उसे इस मामले में फंसा दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने